संदिग्ध हालात मे युवक की मौत, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप

सिरौली, बरेली। जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी कुवंरपाल (20) की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल में मारपीट से आहत होकर युवक ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 22 अप्रैल को कुंवरपाल की साली की शादी थी। जिसमें उसकी पत्नी नीरज शामिल होने गई थी। 23 अप्रैल को कुंवरपाल ने फोन कर पत्नी को घर आने के लिए कहा लेकिन उसने कुछ दिन बाद आने की बात कहकर मना कर दिया। इसके वाद कुंवरपाल उसी दिन ससुराल पत्नी को लेने पहुंच गया। आरोप कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने शराब पीने के बाद कुंवरपाल के साथ मारपीट की। उसने किसी तरह उसने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेने ससुराल पहुंचे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कुंवरपाल को उसके गांव बड़ागांव तक ले आए और यहां भी उसके साथ मारपीट की। फिर रात मे चले गए। अगले दिन कुंवरपाल की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अलीगंज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर हाथ खड़े कर दिए। इसके वाद बदायूं के ढूंडीनगर मे इलाज कराया गया लेकिन हालत मे सुधार न होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मुंशीलाल वताया कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ससुराल पक्ष को सूचना दी गई थी,ल लेकिन वे देखने तक नहीं आए। वही मौत की खबर मिलने के बाद जब ससुराल पक्ष गांव पहुंचा तो वहां भी गाली-गलौज और विवाद हुआ। कुवंरपाल की शादी करीब 9 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़ागांव चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *