वन मंत्री के पत्र से बिजली विभाग मे हड़कंप, हटाए गए अधिशासी अभियंता

बरेली। जनपद मे गहराए बिजली संकट पर यूपी के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार के एक पत्र ने ऊर्जा विभाग मे खलबली मचा दी। ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र मे वन मंत्री ने कहा कि जिले में भयंकर बिजली कटौती हो रही है। चाहें कितनी भी कॉल कर लो लेकिन अधिकारी फोन नही उठाते हैं। आमजन बेहाल है। आक्रोश बढ़ रहा है। वनमंत्री की शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने बरेली में तैनात अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार यादव, अनिल कुमार चौहान और संजीव कुमार को यहां से हटाकर लखनऊ भेज दिया है। बरेली के अलावा मंडल के अन्य तीनों जिले, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर से अधिशासी अभियंता हटाए गए है। डॉ. अरुण कुमार, बरेली शहर विधानसभा सीट से विधायक है। उन्होंने बरेली बिजली की स्थिति बताते हुए लिखा कि जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है। थोड़ी-थोड़ी देर मे बिजली कटती है। काफी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में भरपूर बिजली न मिलने से आमजन काफी परेशान है। हालात ये है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। आंधी-तूफान के कारण तारों टूटे पड़े हैं। पानी में करंट उतरने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इंसानों के साथ पशुओं की मौतें हो चुकी है। परेशान लोग हमारे पास शिकायतें लेकर आ रहे हैं कि फाल्ट ठीक नही होने से घंटों और कुछ जगहों पर दिनभर की कटौती हो रही है। विद्युत विभाग के कर्मचारी या अधिकारी फोन पर बात करने को तैयार नहीं है। हालात ये हैं कि चाहें उन्हें कितनी भी कॉल कर ली जाएं लेकि वे कॉल नहीं उठाते है। वन मंत्री ने ऊर्जा मंत्री का ध्यान खींचते हुए कहा कि यह काफी गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसको लेकर जब मैंने अधिकारियों से प्रश्न किया तो उन्हेांने कहा कि हमारे पास स्टॉफ की कमी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *