रास्ता खोलवाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हाफिजगंज, बरेली। बरेली-सितारगंज हाईवे पर अंडरपास निर्माण के कारण नवदिया रघुनाथ समेत कई गांवों का रास्ता दो माह से बंद है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने आठ दिन पहले एक सप्ताह में रास्ता खोलने का आश्वासन दिया था। रास्ता न खुलने पर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। फूलचंद, संजू, विपिन, हरिओम समेत कई गांवों के लोग अंडरपास निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कई घंटे तक नारेबाजी की। इस दौरान कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि रोजमर्रा के कामों के लिए कही जाने के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। रास्ता जल्द न खोले जाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *