बिसौली में मुहर्रम कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर शिया समुदाय ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

बिसौली। 1 मुहर्रम से 10 मुहर्रम तक आयोजित मजलिसों एवं जुलूसों के कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर शिया समुदाय एवं अंजुमन फ़रोग़े अज़ा, बिसौली की ओर से स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अंजुमन फ़रोग़े अज़ा, बिसौली के मुतवल्ली अब्बास रज़ा एवं उनके पुत्र हसन अहमद ने इंस्पेक्टर श्री कमलेश तिवारी, चौकी इंचार्ज श्री अमित चौहान तथा दीवान श्री राजीव रस्तोगी से मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें सम्मानित किया।

शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि मुहर्रम के दौरान आयोजित मजलिसों और जुलूसों के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन में पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं निरंतर सहयोग के लिए पुलिस अधिकारियों तथा समस्त पुलिस बल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग की सराहना करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना से ही ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होते हैं।

— सहारनपुर से रविश आब्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *