राजस्थान/बाड़मेर- शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद बालोतरा में आयोजित शिविर का अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं शिविर में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। उन्होंने शिविर में मौजूद नागरिकों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही शिविर में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शहरी सेवा शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही रहे, निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त जय प्रकाश डऊकिया समेत नगर परिषद अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
