राजस्थान/बाड़मेर- राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय बाड़मेर की एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु मिनी लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए एक भवन से दूसरे भवन में नहीं जाना पड़ेगा तथा आवश्यक सभी जांचें एमसीएच विंग में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों को त्वरित जांच एवं शीघ्र रिपोर्ट मिलने के साथ अनावश्यक परेशानी से भी राहत मिलेगी।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह गुर्जर एवं जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. हनुमान राम चौधरी ने बताया कि यह मिनी लैब गर्भवती महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
एमसीएच मिनी लैब के प्रभारी लैब टेक्निशियन ओमसिंह खींची ने बताया कि गर्भवती महिलाओं से संबंधित आवश्यक जांचें अब एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी तथा मरीजों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक सुगम एवं प्रभावी बनेगी।
प्रेमसिंह निर्मोही ने बताया कि यह मिनी लैब अधीक्षक महोदय के पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन से शुरू हो पाई है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से इस सुविधा को शुरू करने के प्रयास किए जा रहे थे, जिससे अब मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर डॉ. कमला वर्मा, डॉ. हरीश चौहान, डॉ. भरत, डॉ. महेंद्र सारण, नर्सिंग अधीक्षक आइदान राम चौधरी, तुलछा राम सारण, पीआरओ जोगेंद्र माली, हेल्थ मैनेजर नरेंद्र खत्री, विमला गौड़, सुनीता जांगिड़, केशी चौधरी, शांति चौधरी, पप्पू चौधरी, तनुश्री जांगिड़, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन देवाराम चौधरी, प्रेमसिंह निर्मोही, चैन सिंह सिसोदिया, दिलीप राजपुरोहित, चंदन कुमावत, गोपाल, मोनिका, जोगेंद्र, नरपत एवं प्रेम सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
