बरेली परिक्षेत्र मे 200 चालकों की भर्ती करेगा रोडवेज, 29 जून को लगेगा रोजगार मेला

बरेली। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में संविदा पर 200 चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए रोडवेज 29 जून को रीजनल वर्कशॉप में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने कमेटी का गठन कर दिया है। परिक्षेत्र के चारों डिपो में चालकों की कमी है। इस कारण कई बार बसों का संचालन पूरी क्षमता से नहीं हो पाता। कई रूटों पर चालकों की कमी के कारण बसें नहीं भेजी जा रहीं। इधर, जिन रूटों की बसों में दो चालक होने चाहिए वहां भी एक ही चालक को भेजा जा रहा है। इससे हादसे भी होते रहते हैं। शेष चालकों पर काम का दबाव ज्यादा रहता है। ऐसे में चालकों की कमी को दूर करने के लिए 200 चालकों को भर्ती किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कमेटी में चारों डिपो के एआरएम, एआरएम वित्त को रखा गया है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास, भर्ती के समय आयु 23 वर्ष छह माह से कम नहीं होनी चाहिए, न्यूनतम लंबाई पांच फुट तीन इंच, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जो ड्राइविंग लाइसेंस पर अंकित हो, वही शैक्षिक प्रमाण पत्र व आधार कार्ड पर अंकित होनी चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस भर्ती की तिथि से कम से कम दो वर्ष पुराना हैवी सर्विस होना चाहिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *