प्रदेश उपाध्याक्ष के रोड शो में फंसे सैकड़ों अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा

बरेली। सैकड़ों टीईटी परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य की स्वागत यात्रा पर सवाल खडे हो गये हैं। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। पोस्ट करने वाले मांग कर रहे हैं, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी है, क्या प्रदेश उपाध्यक्ष फिर से उनकी परीक्षा कराएंगे। स्वागत समारोह आगे भी किया जा सकता था। उन अभ्यर्थियों से पूछो उनके दिलों पर क्या बीत रही है। सालों से इंतजार के बाद परीक्षा देने का समय आया तो स्वागत यात्रा के काफिले में आकर फंस गये। बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षामित्र भी परीक्षा देने गए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बरेली-बदायूं आने पर दुर्विजय शाक्य के लिए कार्यकर्ताओं ने स्वागत यात्रा बरेली से बदायूं को निकाली। गुरुवार सुबह नौ बजे लालफाटक से यात्रा प्रारंभ हुई। चार पहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार थी। पुराना रोड ब्लॉक था। यही समय टीईटी परीक्षार्थियों के केंद्रों में प्रवेश का समय था। काफिलें में तमाम टीईटी परीक्षार्थी फंस गये जो जाम से बाहर नहीं निकल सके। यह यात्रा लालफाटक से शुरू होकर चाढ़पुर, देवचरा, भमोरा होते हुये स्वागत यात्रा आरके रिसॉर्ट कृष्णा लान बदायूं पहुंची। करीब चार घंटा तक रोड शो के चलते वाहनों की लंबी लाइन लगी रहे। बरेली और बदायूं में बेचारे सैकड़ों की संख्या में टीईटी परीक्षार्थी उस जाम में फंस गये। जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। यह परीक्षा पांच-छह साल के बाद हुई थी। अब पता नहीं कब हो। जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदेश उपाध्यक्ष की स्वागत यात्रा का कड़ा विरोध किया है। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध जताया जा रहा है। बरेली की शिल्पी कुमारी, यूपीएस चावड़ में शिक्षिका रीटा बत्रा, डीडीपुरम की वंदना अग्निहोत्री आदि ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। कुछ लोगों ने लिखा है, जिन परीक्षार्थियों की प्रदेश उपाध्यक्ष की स्वागत यात्रा के कारण छूटी हैं उनकी पुनः परीक्षा कराई जाये। काफिले में 200-250 कारें और दोपहिया वाहन थे। जेसीबी पर चढ़कर प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत हुआ। रोड ब्लॉक कर दिया गया। राहगीरों को निकलने नहीं दिया गया। बदायूं में अधिक परीक्षार्थी जाम में फंसे। जंक्शन पर सुरक्षा कर्मियों ने संभाली कमानः बरेली। परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर टीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए आनन-फानन में आरपीएफ जीआरपी और कामर्शियल टीमों ने मोर्चा संभाला। एनाउंटमेंट करके ट्रेनों की जानकारी दी ट्रेन में चढ़ने को लेकर गारगारी के हालात थे। दो से ढाई घंटा में भीड़ सिमट गई। जहां एक ओर परीक्षार्थी जा रहे थे, वहीं तीन जुलाई की परीक्षा में शामिल होने के परीक्षार्थी आ भी रहे थे। जंक्शन पर सुरक्षा टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। प्लेटफार्मों पर पांच टीमें आरपीएफ जीआरपी की लगी हैं। हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *