पूर्णागिरी से लौट रही नवविवाहिता चलती ट्रेन के दरवाजे से गिरी, पोल से टकराया सिर, मौके पर मौत

भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे पूर्णागिरी देवी के दर्शन कर लौट रही 25 वर्षीय महिला की बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना भमोरा थाना क्षेत्र मे रम्पुरा अंडरपास के पास हुई। महिला गर्मी और उमस के कारण उल्टी करने के लिए ट्रेन के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक महिला की पहचान बदायूं के कादरचौक थाने के गांव बमनौसी निवासी खुशबू गुप्ता के रूप मे हुई है। वह अपने पति अंकित माहेश्वरी और मां के साथ यात्रा कर रही थी। खुशबू नवंबर मे ही शादी के बंधन मे बंधी थी। ट्रेन से गिरने के बाद उसका सिर लोहे के पोल से टकरा गया। उसे गंभीर चोटें आई। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भमोरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खुशबू गुप्ता पूर्णागिरी देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रही थी। यात्रा के दौरान उन्हें गर्मी और उमस के कारण जी मिचलाने लगा। उल्टी आने की बात कहकर वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठ गई थी। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गई। उनके सिर मे गंभीर चोटें आई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *