पुत्र ने जमीन विवाद मे पिता की हत्या कर पेड़ पर लटकाया था शव

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र की पुलिस ने खमरिया आजमपुर के वृद्ध की हत्या का खुलासा कर दिया। मझले बेटे ने जमीन को लेकर हुई कहासुनी के बाद जंगल मे हाथ बांधकर पिता की गला दबाकर हत्या की थी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए पिता के शव को पेड़ पर लटका दिया था। 18 अक्तूबर 2025 को खमरिया आजमपुर निवासी बाबू सिंह का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला था। उनके दोनों हाथ बंधे होने से हत्या का शक पैदा हुआ और फिर पोस्टमार्टम मे गला दबाने की पुष्टि हुई थी। इस मामले मे पुलिस ने उनकी पत्नी की तहरीर पर 22 अक्टूबर 2025 को हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू की तो उनका मझला बेटा कुलदीप संदेह के घेरे मे आया। जांच मे सामने आया कि घटना वाले दिन वह भी घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था। शुक्रवार को पुलिस ने डाकखाना के पास से कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कुलदीप ने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पिता का व्यवहार उसके प्रति ठीक नही था। वह अक्सर घर से बिना बताए कई दिनों तक बाहर रहते थे। उनकी कुल 15 बीघा जमीन थी, जिसमें से पिता ने पूर्व में दो बीघा जमीन बिना उसकी सहमति के बेच दी थी। इसको लेकर उसका पिता से अक्सर विवाद होता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *