मीरगंज, बरेली। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को मीरगंज थाना परिसर में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 11 मामलों की पुलिस अधिकारी, महिला पुलिस कर्मी एवं परामर्शदाताओं ने सुनाई की। केंद्र में जिनमें दोनों पक्षों का पक्ष सुनकर एवं समझा कर काजल बनाम सूरजपाल, राधा बनाम रवि निवासी मौहल्ला मुरावटीला और ग्राम जसौर शाहबाद, उपासना शर्मा उर्फ काजल बनाम अंकुर पांडेय निवासी ग्राम नगरिया सादात, हिना बनाम बच्चन निवासी ग्राम गुरगांव सिरौली, रामबेटी बनाम सत्यप्रकाश में दोनों पक्षों मे सुलह कराकर समझौता कराया। एक पक्ष के अनुपस्थित रहने पर आरती बनाम राहुल, रानी बनाम आदेश, धर्मवती बनाम राहुल, नीलम बनाम अजय कुमार, फिजा बनाम गुलशेव के मामलों की सुनवाई चार जुलाई को एवं आशी शर्मा बनाम अर्पित शर्मा के मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होगी। परामर्शदाता अलीबहादुर, रमेशचंद्र शर्मा, राजेन्द्र गिरी, राजकुमारी सिंह, रोली भदौरिया, रतनलाल, सुनीता सिंह , उपनिरीक्षक नीतू गौतम आदि मैजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
