पोस्टमॉर्टम हाउस में लगा आरओ प्लांट, डीएम ने किया शुभारंभ

बरेली। जनपद के पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले मृतकों के परिजनों और अन्य आगंतुकों को अब स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की पहल पर पोस्टमार्टम हाउस परिसर के बाहर आरओ वाटर प्लांट स्थापित किया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी ने फीता काटकर आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। डीएम ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरओ वाटर प्लांट स्थापित किया गया है। इससे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने वाले लोगों को स्वच्छ और शीतल पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कठिन परिस्थितियों में यहां आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। उद्घाटन समारोह में नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *