भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र मे शनिवार को नदी मेंल नहाने गए साले-बहनोई गहरे पानी मे डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय रोहित और उसके 22 वर्षीय बहनोई विवेक कश्यप के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। यह घटना कैलाश पुल के पास हुई। गांव अहिरौला निवासी रोहित अपने बहनोई विवेक के साथ सुबह लगभग दस बजे नदी मे नहाने गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वे डूब चुके थे। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीण गोताखोरों ने जाल डालकर दो घंटे तक खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बरेली से गोताखोरों को नहीं बुलाया और केवल देखती रही। इस बात से नाराज होकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम फरीदपुर और थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। लगभग चार घंटे बाद दोपहर दो बजे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। इस दुखद घटना से दोनों परिवारों को गहरा सदमा लगा है। मृतक रोहित के पांच भाई और एक बहन है। विवेक अपने भतीजे के जन्मदिन पर आया हुआ था। उसकी शादी रोहित की बहन बीना से इसी साल फरवरी मे हुई थी। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिए। घटना की सूचना पर एसडीएम फरीदपुर और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बात की। अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल की।।
बरेली से कपिल यादव
