बरेली। विश्वविद्यालयों की भूमिका महज शैक्षणि कार्य तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। 6-7 वर्षों मे विश्वविद्यालयों को समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने की भी जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालयों का उत्तरादायित्व है कि गांव-समाज के बीच जाएं, शिक्षा-स्वास्थ्य संग महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करें। महिलाओं, ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह बातें राज्यपाल आनंदीबेन ने गुरुवार को दिशा इंटर कॉलेज में गुजरात स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कही। दिशा इंटर कालेज में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की तरफ से गुजरात स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिव स्रोत पर छात्रा ने नृत्य प्रस्तुत किया। गरबा, फैशन शो समेत कई अन्य कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। दिशा विद्यालय की संस्थापिका ने बताया कि यहां की छात्रा अगले वर्ष एम्स से डॉक्टर बनकर आएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बहुद्देशीय सेमिनार हाल का शिलान्यास किया। उन्होंने परिसर मे बापू बाजार में हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को पांच गांव गोद लेकर वहां विकास के लिए कार्य करने को कहा गया है। प्रधानमंत्री ने देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। अब तक करीब 4 लाख मरीजों को टीबी मुक्त किया गया है। राजभवन के सभी अधिकारियों ने भी टीबी मरीजों को गोद लिया है और उनको पोषण पोटली दे रहे हैं। उन्होंने पुष्पलता गुप्ता को इस विद्यालय की स्थापना के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि 9 से 14 वर्ष वाली बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने में विश्वविद्यालय भी सहयोग कर रहे हैं। करीब तीन लाख बच्चियों को एचपीवी वैक्सीनेशन कराया गया है। कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हरदोई में हुआ। शिक्षक पाठ पढ़ाने वाला नहीं भविष्य गढ़ने वाला शिल्पकार : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन चंद्रपुर बिजपुरी स्थित नवनिर्मित लखनऊ पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। राज्यपाल का स्वागत विद्यालय की दूसरी शाखा के बच्चों ने बैंड के माध्यम से किया। राज्यपाल ने विद्यालय के शिलापट्ट का अनावरणकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की दूसरी शाखाओं के बच्चों ने सर्वधर्म संभाव को प्रदर्शित करते हुए देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।राज्यपाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ का सांसद बरेली में आकर विद्यालय खोलकर शिक्षा की दिशा में कदम उठाता है उससे काफी प्रसन्नता हुई। दुनिया तकनीकी के माध्यम से नयी-नयी चीजें सीख रही है इसलिए हमें भी तकनीकी को बढ़ाने, नए-नए कोर्स लाने और शिक्षकों का प्रशिक्षित किया जाना चाहिए और बच्चों को हुनर सिखाना चाहिये। बताया कि एलपीएस की 15 शाखाएं पूरे प्रदेश में हैं। कहा कि जब किसी राष्ट्र को नयी दिशा देनी होती है।।
बरेली से कपिल यादव
