फरीदपुर, भमोरा, बरेली। पुलिस भर्ती टीम ने चेकिंग के दौरान तस्कर को एक किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। गुरुवार को फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम की टीम बीसलपुर रोड के अंडरपास के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो वह भागने ल, पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फरीदपुर के ढकनी गांव निवासी अनिल बताया। उससे एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह भूरा नाम के युवक से गांजा खरीद कर लाया था। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि भूरा नाम के युवक को चिन्हित किया जा रहा है। सवा आठ किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर पकड़े : भमोरा मे बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जिनसे 8 किलो 289 ग्राम डोडा छिलका, तीन मोबाइल बरामद हुए है। एसएसआई धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि बुधवार रात उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी, राजपाल सिंह, सिपाही मुस्तफा चांढपुर से बल्लिया सड़क पर बालाजी मंदिर की तरफ गश्त कर रहे थे तभी बल्लिया से एक बाइक पर सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखे दो लोग आये। पुलिस ने उन्हें बंदी बनाकर डोंडा छिलका तथा तीन मोबाइल बरामद किए हैं। एक नेनाम अनिल निवासी चम्पतपुर भमोरा तथा दूसरे ने हिमांशु नगला बताया। उनकी बाइक सीज कर दी गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
