झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार, 13 किलो अफीम बरामद

देवरनियां, बरेली। जनपद के थाना देवरनियां पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तारी नैनीताल हाईवे स्थित बिचपुरी के पास से शुक्रवार देर रात की गई। देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी और एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी विशाल कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। विशाल झारखंड के चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरिसाखी गांव का निवासी है। जबकि अजय भी चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी है। दोनों तस्करों को नैनीताल हाईवे पर बिचपुरी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से सात किलोग्राम और अजय कुमार के पास से छह किलोग्राम अफीम मिली। कुल 13 किलोग्राम अफीम के साथ उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। वे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। देवरनियां थाने मे उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों तस्करों ने बताया कि आर्थिक तंगी दूर करने और शौक पूरे करने के लिए यह धंधा करते थे। वे झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पहले कई बार तस्करी कर चुके थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *