बरेली। दिल्ली से बरेली लौट रहे एक युवक का गुरुवार की सुबह बरेली जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच से निकलकर पटरी पर गिरा। उसका सीधा पैर पहिया के नीचे आने से कट गया। प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला शामली निवासी 25 वर्ष पंकज ने जिला अस्पताल में बताया कि वह गुरूवार की सुबह दिल्ली से बरेली आ रहा था। सुबह जब ट्रेन बरेली जंक्शन पर पहुंची तो वह चलती ट्रेन से उतरा। उसका पैर फिसल गया। जिससे वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच से ट्रैक पर गिरा। उसके पैर के ऊपर से ट्रेन का पहिया उतर गया। जिससे उसका पैर कट गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन रोकी गई। आरपीएफ जीआरपी पहुंची। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वह बरेली के एक निजी होटल मे वेटर का काम करता है। लंबे समय से यही किराए के मकान मे रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है।।
बरेली से कपिल यादव
