बरेली। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदू संगठनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले के कुछ संवेदनशील इलाकों में अवैध धार्मिक स्थलों की आड़ में अतिक्रमण किया जा रहा है। ऐसे अवैध निर्माणों को तत्काल ध्वस्त किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो एक हफ्ते में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास एक धार्मिक स्थल बिना कनेक्शन के बिजली चला रहा। वहां एसी भी चलते हैं। इज्जत नगर रेलवे स्टेशन और रोड नंबर 5 नैनीताल रोड पर रेलवे की जमीन पर अवैध स्थल बने हुए है। सिटी स्टेशन के सामने सरकारी आवासों के बीच भी आवासीय पार्क में एक अवैध धार्मिक स्थल बना हुआ है। आला हजरत अस्पताल से भरतौल की तरफ जाने वाली सड़क पर भी निर्माण किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
