खेल से हमे हार जीत का अनुभव मिलता- SSP

बरेली। पेसिफिक शूटिंग क्लब बरेली द्वारा आयोजित फर्स्ट स्मार्ट सिटी बरेली शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी अनुराग आर्य ने पिस्टल व राइफल से शूटिंग करके किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से हमें हार जीत का अनुभव मिलता है। यह जरूरी नहीं की प्रत्येक प्रतियोगिता में हमें सफलता ही मिले, लेकिन हमें निराश नहीं होना चाहिए और उस असफलता के कारण को पहचानते हुए हमें आशा एवं धैर्य के साथ आगामी तैयारी करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र ने भी राइफल एवं पिस्टल से निशाना लगाकर खिलाड़ियों को अच्छे मुकाबले के लिए प्रेरित किया। शनिवार को हुए मुकाबलों मे थ्री पोजिशन .22 राइफल में मुरादाबाद के मोहित पाल 270/300 अंक, प्रोन पोजीशन.22 राइफल महिला वर्ग में लखनऊ की स्वर्णा चंद्रा 259/300, सुपर सीनियर मैन .22 राइफल प्रोन पोजिशन में लखनऊ के रामवीर सिंह 239/300, एयर पिस्टल आईएसएसएफ सब यूथ वर्ग में पार्थ सिंह 557/600 अंक, एयर राइफल एन आर सब यूथ बालिका वर्ग में पलक पटेल 394/400 अंक, लिटिल चैम्स बालिका वर्ग में बरेली की निहारिका सिंह 194/200 अंक, लिटिल चैम्स बालक वर्ग में अयान कोहली 186/200 अंक, एयर पिस्टल एनआर बालिका वर्ग में नेहा जायसवाल 345/400 अंकों के साथ आज अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए है। इस मौके पर एसपी क्राइम मनीष सोनकर, अविनाश गौतम अधीक्षक केंद्रीय कारागार, आशीष गुप्ता अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ बरेली, प्रतियोगिता आयोजक नवल सैन,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल सेन, आनंद विक्रम सिंह, ओम गुप्ता, गौरव कुमार शर्मा, सूबेदार विजय चंदेल, डॉ. हिमानी सिंह, मुकेश चौधरी, डॉ. नितिन सारस्वत समेत अन्य रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *