सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने खुद को लव जिहाद का शिकार बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम और पहचान अपनाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म किया और बाद में शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक वह वर्ष 2023 में गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से मंदिर में हुई। युवक ने अपना नाम राज गुप्ता बताया और खुद को इंजीनियर बताया। कुछ समय बाद युवती की नौकरी छूट गई और वह बरेली लौट आई। आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार संपर्क मे रहा और शादी का भरोसा देकर मार्च 2024 में बरेली आया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गई। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने गुरुग्राम के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली। शादी में युवती के परिजन भी शामिल हुए थे और शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए गए। युवती का कहना है कि पति ने गाजियाबाद मे अपने भाई अकरम सैफी के फ्लैट पर पता चला कि राज गुप्ता का असली नाम कय्यूम है और वह मुस्लिम समुदाय से है। तब से आरोपी लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसे छोटे-छोटे टुकड़े करके फ्रिज और सूटकेस में भरकर फेंक देने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि पहले पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नही हुई। जिसके बाद शुक्रवार को उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।।
बरेली से कपिल यादव
