उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित हुए उप अधीक्षक प्रेमदान रतनू

राजस्थान/बाड़मेर- पुलिस में पदस्थापित पुलिस उप अधीक्षक प्रेमदान रतनू हरसानी को जैसलमेर में उप अधीक्षक एवं थानाधिकारी के रूप में कर्तव्य निभा रहे हैं, उन्हें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने पर बाड़मेर जैसलमेर के लोगों ने मिठाई खिलाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा किया यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार द्वारा दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से डीजीपी डिस्क दो श्रेणियों में दिया जाता है। पहली श्रेणी में क्षेत्र का अपराध नियंत्रण ,प्रशासन, कानून व्यवस्थाओं और इंटेलिजेंस की होती है जबकि दूसरी श्रेणी में खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, पुलिस कल्याण एवं पर्यवेक्षण में सुधार के लिए प्रदान किया जाता है।

उप अधीक्षक प्रेमदान रतनू ने बताया कि कमिश्नरेट‌ जोधपुर के पुलिस थाने बनाड़ में अज्ञात व्यक्ति ने चार जनों की एकसाथ हत्या करने से थाना क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया था। हत्यारे ने हत्या करने के दौरान ही दो मासूम बच्चों को पानी के टाके में डालकर मार दिया था और दो महिलाओं की कुल्हाड़ी या फिर धारदार हथियार से हत्या कर उक्त प्रकरण बड़ा पेचीदा बना दिया था अज्ञात व्यक्ति का पता लगाना बड़ा मुश्किल था और सनसनी खेज मामले में हमारी पुलिस थाने बनाड़ की कुशल टीम और उच्च अधिकारियों के निर्देशन में ही अपराधी को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया था और उसकी बदोलत ही आज ये डी जी पी डिस्क पुरस्कार मिला है।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *