20 किलो स्मैक के साथ प्रधान सहित दो तस्करो को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बरेली। लंबे समय से स्मैक बनाने वाले गिरोह के दो तस्करों को 20 किलो स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बडेला गांव के प्रधान के यहां से 20 किलोग्राम स्मैक बरामद की है। यह स्मैक करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। पुलिस ने स्मैक के साथ प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके साथी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच की जा रही है कि उनके साथ इस काम में और कितने लोग और शामिल है। पुलिस सरगना की तलाश मे जुटी है। आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव बड़ेला में स्मैक की तस्करी होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही फतेहगंज पूर्वी की पुलिस ने संज्ञान ले लिया। पुलिस के मुखबिर ने सूचना दी कि गांव के प्रधान के यहां तेजी से स्मैक का काम हो रहा है। पुलिस ने प्रधान के घर दबिश दी तो मौके से 20 किलो अफीम बरामद हो गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस स्मैक को वह दिल्ली और पंजाब में बेचा करते थे। इसके बाद पुलिस ने प्रधान और साथी राजू को हिरासत में ले लिया। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह तस्कर झारखंड, मणिपुर से अफीम लाते थे। उसके बाद यह घर पर आकर उसे कैमिकल के साथ उबालते थे। जिससे अफीम फट जाती थी। जिसे गाढ़ा होने तक उबालते थे। बाद मे इस घोल को एक कपड़े में बांधकर उसे टांग देते थे। जिससे यह सूखकर पाउडर मे तबदील हो जाती थी। इस तरह करीब एक किलो अफीम से यह लोग 30-35 ग्राम स्मैक बनती है। यह इस स्मैक को काफी दिनों से तैयार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि अब इनके और भी साथियों की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि अफीस से स्मैक बनाने के काम में इनके साथ और कितने लोग शामिल है। पुलिस का मानना है कि यह काम कोई दो लोग नहीं कर सकते। इनका कही पूरा गैंग तो काम नहीं कर रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।