आधे से अधिक अगस्त माह बीता, बारिश हुई अब तक 3 इंच, गर्मी फिर बढ़ी

बरेली। जुलाई के महीने की ही तरह अगस्त में भी बारिश का इंतजार बढ़ता जा रहा है। आधे से अधिक अगस्त बीत जाने के बाद भी तीन इंच बारिश ही हुई है। जबकि अगस्त में औसतन 15 इंच बारिश होती है। किसानों के साथ ही अन्य लोग भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल रहने के साथ ही गुरुवार से बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। जुलाई में 10 इंच बरसने के बाद अगस्त से 15 इंच पानी की दरकार है, लेकिन महीने के बचे 15 दिन में अब इतना पानी बरसने की उम्मीद कम है। इसके बाद सितंबर का महीना बारिश के लिए रह जाएगा। लेकिन इस महीने में मानसून जुलाई और अगस्त के मुकाबले उतना सक्रिय नहीं रहता है। हिंदी महीनों के अनुसार इन दिनों सावन चल रहा है। सावन को अच्छी बारिश का महीना माना जाता है। उसके बाद भी बारिश होने का नाम नहीं ले रही है। बारिश नहीं होने से गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को सताने लगती है। बीच-बीच में बादल आते हैं तो हवा थम जाने से उमस बहुत बढ़ जाती है। उमस से राहत के लिए लोग अच्छी बारिश की दुआ कर रहे हैं। किसानों को भी झमाझम बारिश का इंतजार है। 11 अगस्त से ही बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम कमजोर होने लगा था। इसी वजह से इंदौर सहित प्रदेशभर में मानसून कमजोर हो गया था। वही अरब सागर में भी किसी तरह की गतिविधि नहीं थी। अब 18 अगस्त से फिर एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी से सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। इससे कुछ बारिश मिलने के आसार है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल रहने और गुरुवार से शनिवार तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।