रिश्तेदारी में बेटियों पर चोरी का आरोप लगने से बौखलाए पिता ने बेटियों को उतारा मौत के घाट

मैनपुरी- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धारू में बुधवार की देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पिता ने दोनों पुत्रियों को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाई। घटना से गांव में भी दहशत का माहौल है।

घटना बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे की है। ग्रामवासी सुखदेव शर्मा पुत्र प्रताप नारायण शर्मा ने अपनी दो पुत्रियां नेहा 18 वर्ष व अनामिका 20 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्याकांड के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हत्या क्यों की गई इस संबंध में पता नहीं चल सका है। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

हत्या के बाद आरोपी पिता ने पुलिस को खुद फोन करके घटना की की सूचना दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूरा परिवार मोहल्ले में एक रिश्तेदार के यहां होली मिलने गया था। जहां रिश्तेदार का मोबाइल चोरी हो गया। आरोप दोनों लड़कियों पर लगा था। इसी से आक्रोशित होकर आज पिता ने दोनों को गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।