पिता-पुत्र को बचाने के लिए मां-बेटी ने पूर्व प्रधान पर लगाया रेप का आरोप

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जानलेवा हमले के आरोपी पिता और भाई को बचाने के लिए मां और बेटी रेप पीड़िता बन गई। महिला ने थाने में तहरीर देकर पूर्व प्रधान और हमले में घायल युवक पर नाबालिग बेटी और खुद के साथ रेप होने का आरोप लगाया है। थाना फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले की जांच की गई। जिसमें घटना की पूरी तरह से फर्जी पाई गई। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक गांव में पिता पुत्र ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में युवक के सिर पर 18 टांके आए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया था। चार दिन बाद आरोपियों की मां और बेटी ने थाने पहुंचकर अपने साथ रेप होने की सूचना दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी घर से गायब हो गई थी। जिसको तलाश करने पर वह पूर्व प्रधान के घर पर मिली। जहां उसके साथ पूर्व प्रधान और एक युवक रेप कर रहे थे। किसी तरह किशोरी को उसका भाई निकालकर लाया। आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। जिसमें एक युवक सीढ़ियों से गिर गया था। जिसमें उसको सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि किसी तरह बचकर दोनों घर पहुंचे। इस दौरान किशोरी की मां दरवाजा बंद करने पहुंची तो दोनों आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया और जंगल में लेकर उसके साथ दुराचार किया। महिला के भाई को आता देख दोनों आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो घटना पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस ने बताया कि किशोरी और उसकी मां पिता पुत्र को उक्त मामले से बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।