बार एसोसिएशन के सचिव के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाए

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के लगातार सचिव रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अमर भारती का दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। भारती वर्ष 1983 से बरेली कचहरी पर वकालत कर रहे थे। 2003 में वह बरेली बार के उपाध्यक्ष बने। 2005 में वह बरेली बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने थे। 2006 के चुनाव में भारती बरेली बार के महत्वपूर्ण सचिव पद पर निर्वाचित हुए थे। वह करीब आठ बार बरेली बार के सचिव पद पर विजयी हुए थे। 28 जून 2020 को भारती को बरेली कचहरी परिसर में बने अपने चैंबर में ब्रेन हेमरेज हो गया था। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान उनकी आंत में कैंसर निकला। बीते दो सप्ताह पूर्व भारती दिल्ली अस्पताल में ही कोरोना से संक्रमित हो गये। शनिवार को दोपहर बाद दिल्ली अस्पताल में ही उनकी मृत्यु हो गयी। भारती के पिता रविंद्र कुमार भारती बरेली कचहरी के प्रतिष्ठित एडवोकेट रहे हैं। उनके सगे छोटे भाई डॉ. अजय भारती बरेली के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। बड़ी बेटी जूही अमेरिका में इंजीनियर व छोटी बेटी इला बेंगलोर में इंजीनियर और बेटा अमन फरीदाबाद में इंजीनियर है। पत्नी रेखा घरेलू महिला हैं। उप्र बार काउंसिल के उपाध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा, बरेली बार के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व सचिव चंद्रशेखर, पूर्व उपाध्यक्ष अमित बिसारिया, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी यशेंद्र सिंह एडवोकेट समेत बरेली बार की पूरी टीम ने शोक संवेदनाये प्रकट की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।