घर में घुस कर किशोरी संग दुष्कर्म: आरोपी युवक गिरफ्तार

शादियाबाद- एक और नाबालिग संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वाकया बुधवार की रात हरौली गांव का है। पुलिस ने दुष्कर्मी युवक प्रद्दुमन यादव को हिरासत में ली है। इस मामले में उसके खिलाफ पीड़िता की मां ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता जौनपुर जिले की रहने वाली है और हरौली में उसकी बहन ब्याही है। जहां वह रह कर पढ़ाई करती है। पीड़िता की मां के मुताबिक युवक रात में चुपके से घर में घुसा और सो रही उसकी बेटी के संग जबरदस्ती करने लगा। आहट पाकर उसकी नींद टूटी और वह मौके पर पहुंची। तब युवक भाग गया। एसएचओ राजाराम ने बताया कि पीड़िता संग उसकी मां दोपहर में थाने पर पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। उसके बाद युवक को उसके घर से पकड़ा गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। दुष्कर्मी युवक बीएस-सी का छात्र है। हालांकि इस घटना को लेकर गांव में चर्चा यह भी है कि किशोरी का युवक से पहले से ही संबंध था लेकिन मां के हाथों रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद किशोरी पलट गई। किशोरी अन्य पिछड़ी जाति की है।

प्रदीप दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।