रामलीला के तीसरे दिन कैकई ने दशरथ से मांगे दो वर पहला राम को वनवास दूसरा भारत का राज्यतिलक

बरेली-  कुर्मांचल नगर में आयोजित पर्वतीय समाज की 60वीं रामलीला में मुख्य आकर्षण कैकई मंथरा संवाद,दशरथ कैकई संवाद,राम सीता लक्ष्मण संवाद,राम लक्ष्मण सीता बनवास,केवट प्रसंग,सुमन मिलाप और लीला का विशेष आकर्षण दशरथ मरण है।मुख्य अतिथि प्रदीप सक्सेना भावी विधायक प्रत्याशी और विशिष्ट अतिथि डॉ.अनुराग सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर तीसरे दिवस की रामलीला का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रभारी/उद्बघोषक पूरन दानू और सोमा परिहार ने मुख्य अतिथि का परिचय लोगों से करवाया।अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि प्रशासन और मीडिया बंधुओं का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है और हम रामलीला को और भव्य रूप देना चाहते हैं।महासचिव डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रामलीला का पूरे बरेली में प्रचार हो रहा है कैंट,लाल फाटक,सुभाष नगर,कुर्मांचल नगर से जनता रामलीला देखने के लिए आ रही है। केवट के रूप में डॉ.नरेंद्र बिष्ट और दशरथ के रूप में उमेश बिनवाल ने बहुत मार्मिक अभिनय किया।इस अवसर पर अध्यक्ष व महासचिव एवं कमेटी ने ने बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया। निर्देशक उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में कलाकार अपनी भूमिकाओं से न्याय कर रहे हैं।इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट,मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद कैंट,इंदर सिंह बिष्ट, गिरीश पांडे,चंद्र प्रकाश जोशी,जगदीश बिष्ट,तारा जोशी,संजय सिंह और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत जी का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *