विवेक तिवारी हत्याकांड:मुख्यमंत्री से मिली मृतक की पत्नी

लखनऊ- राजधानी में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में एक ओर पुलिस प्रशासन पर जनता का गुस्सा जारी है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को राजनैतिक दल घेरने में जुटे है।

जानकारी के अनुसार आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मृतक विवेक तिवारी की पत्नी मिली और कार्यवाही व अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। जिस पर मुख्यमंत्री ने परिवार को एक सरकारी आवास देने के साथ ही दोनों बच्चियों और विवेक की माता जी के नाम से 5-5 लाख रुपए की एफडी कराने के साथ ही 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी और विवेक के साले विष्णु शुक्ला एवं विवेक की दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।

आपको बता दें कि शुक्रवार रात को एप्पल कम्पनी के मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस के सिपाही द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।