कलेक्टेट परिसर में आक्रोशित महिलाओं ने भाजपा नेता का फाड़ा कुर्ता:लगाये आरोप

अमरोहा – कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा नेता का आक्रोशित महिलाओ ने पुलिस के सामने ही कुर्ता फाड़ डाला।गांव पतई खालसा के सैकड़ो ग्रामीण कलेक्ट्रेट में राशन डीलर की शिकायत लेकर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता मदन वर्मा को महिलाओ ने अपने गुस्से का शिकार बना डाला नेता के पीछे दर्जन भर महिलाये दौड़ती रही।पुलिस बचाती रही महिलाओ से नेता की जान।बताया जाता है कि पुलिस को कलेक्ट्रेट का गेट लगा कर भगाना पड़ा नेता को।तब जाकर बची भाजपा नेता की जान।महिलाओ ने तथाकथित भाजपा नेता मदन वर्मा को दौड़ाया नेता जी फ़टे कुर्ते में भीड़ के चंगुल से छूट बाइक पर बैठ कर रफूचककर हो गये।गुस्साए लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे के राज्य मंत्री भूपेंदर सिंह के नाम पर दलाली करता है और राशन की कटौती करवाता है। बता दे कि बीजेपी जिलाध्यक्ष ने तथाकथित नेता को बीजेपी का पदाधिकारी होने से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।