गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के चढ़राव में 3 वर्ष पूर्व एक युवक की हत्या हुई थी पुलिस ने इस संबंध में वादी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया था।
पीड़ित परिवार ने इस संबंध में एसएसपी जोगिंदर कुमार से मिलकर फरियाद लगाई थी कि घटना के संबंध में पुनः विवेचना किया जाए एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में कार्य करते हुए निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह उप निरीक्षक साहब उपनिरीक्षक जनार्दन चौधरी व प्रभारी निरीक्षक सहजनवा संतोष यादव की टीम ने इस घटना के संबंध में गंभीरतापूर्वक विवेचना की घटना में शामिल छह अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया जिसे क्राइम ब्रांच की पुलिस ने चढ़राव के पास से इन्हें गिरफ्तार किया है घटना का खुलासा एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी उन्होंने बताया कि घटना के समय हुए साक्ष व सर्विसलांस की मदद से घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें रामसागर सिंह पवन सिंह विनोद सिंह परमिंदर सिंह अखिलेश और एक महिला शामिल है इन लोगों ने मिलकर ही मनजीत की हत्या की थी
हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
