भव्य अंदाज में मनाई जाएगी गांधी-शास्त्री जयंती, कलेक्ट्रेट में बनी रूपरेखा

बरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भव्यता के साथ मनाने के लिए बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त, राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिए कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं तथा उनके आसपास के स्थलों की विशेष सफाई कराएं। प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में निर्णय लिया कि समारोह की शुरुआत गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के गायन से होगी। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक स्थल पर बैनर लगाए जाएंगे और चरखा भी प्रदर्शित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को सभी संस्थानों में ध्वजारोहण, चित्र अनावरण और विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा। कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम और मलिन बस्तियों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि सुबह 9 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *