30 सितंबर को पानीपत में होगा भाजपा महिला मोर्चा का राज्य स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन

हरियाणा/रोहतक – भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज पार्टी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया कि 30 सितंबर को पानीपत में भाजपा महिला मोर्चा का राज्य स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
महिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल संगठन मंत्री सुरेश भट्ट महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं कालका की विधायक लतिका शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रदेश भर से महिला सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से कार्यक्रम की सफलता के लिए सुझाव भी मांगे गए।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मल बैरागी, प्रदेश महामंत्री सुनीता डागी, मीना चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना अरोड़ा, कमलेश अत्री, राकेश मलिक, मीना परमार, सुनीता धनखड़, कुसुम राणा, ऊषा शर्मा, पुष्पा, सुप्रिया रत्न भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।