सीएम न होते हुए भी अखिलेश ने मेधावियों को बांटे लैपटाप: मेधावियों का सम्मान करने से कतरा रही भाजपा

लखनऊ – लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनने वाले महागठबंधन के मुख्य सूत्रधार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर जमकर हमला बोला है।समाजवादी पार्टी कार्यालय में यशस्वी भव कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के 19 मेधावियों को लैपटॉप वितरण के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा की हर योजना को नाटक बताया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने बताया कि आज मेधवियों का सम्मान मैं सरकार को उनका काम याद दिलाने के लिए कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार सिर्फ हवाई किला बनाने में मस्त है। उन्होंने अपने वादों को पूरा नही किया है। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी सरकार में लैपटॉप बांट रहे थे तो भाजपा के लोग इसको झुनझुना बता रहे थे। इसके बाद अपने घोषणा पत्र में इसको रखा। अब तो यह लोग मेधावियों का भी सम्मान करने से कतरा रहे हैं। आज हम उत्तर प्रदेश के टॉपर्स को हम लैपटॉप दे रहे हैं और प्रदेश सरकार को याद दिला रहे है कि उन्होंने अपना वादा पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि आज भले ही हम यहां कम बच्चों को लैपटॉप दे पाए हैं।लेकिन आने वाले समय में हम अपनी सरकार में संख्या बढ़ा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।