ब्लाक के 85 स्कूलों में आयोजित कराया गया सहज योगा का कार्यक्रम

गौतम बुद्ध नगर – जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में बिसरख ब्लाक के 85 स्कूलों में सहज योगा का कार्यक्रम आयोजित कराया गया।

जानकारी के अनुसार जनपद के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट एवं उनकी पढ़ाई में गुणात्मक सुधार लाने तथा उनको स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अध्यापक विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिवस बिसरख ब्लॉक के 85 सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए सहज योगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य एवं उनका स्किल डेवलपमेंट में गुणात्मक सुधार लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।