भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

बिजनौर/ शेरकोट- नगर के मोहल्ला शेखान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अंकुर जैन द्वारा एस एम गुड विल एकेडमी मोहल्ला से खान में कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगीना लोकसभा सांसद यशवंत सिंह धामपुर, विधानसभा विधायक अशोक कुमार राणा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया, व उत्तर प्रदेश मंत्री रश्मि रावत मंचासीन रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वप्रथम नगीना लोकसभा सांसद यशवंत सिंह धामपुर विधानसभा विधायक अशोक राणा दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती माता को माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया । इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष परशुराम सैनी और संचालन नगर महामंत्री शशिकांत शर्मा ने किया। मंचासीन मुख्य अतिथियों का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर और शॉल ओढाकर स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में 29 राज्य हैं जिसमें से 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इस सरकार के बनने से पहले मोदी जी ने अपने एजेंडे में कहा था कि सड़कें सही होंगी नौजवान को रोजगार मिलेगा गांव गांव में बिजली तथा घर-घर में गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम अपने एजेंडे के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। मोदी जी का कहना था कि मेरे अंदर जो शक्ति है वह देश के 125 करोड़ जनता की शक्ति है उन्होंने आज पूरी दुनिया के अंदर भारत का नाम रोशन कर हमारे देश का नाम रोशन किया है। इसलिए हमारे देश के नेता मोदी हैं और मोदी जी ही रहेंगे इस अवसर पर नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद यशवंत सिंह मास्टर करतार सिंह धामपुर विधानसभा विधायक अशोक राणा डॉक्टर अमित चौहान राजवीर सिंह गहलोत यतेंद्र कुमार शरद चंद्र शर्मा आशुतोष मोहित चौहान सुरेश रूहेला फूल सिंह सैनी राम अवतार यादव कामेश्वर राजपूत नितिन कुमार सैनी राधेश्याम सैनी सभासद आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

– रिपोर्ट डी के शर्मा विकार अंजुम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।