मोदी और शाह मथेंगे हरियाणा, करेंगे ताबडतोड रैलियां:14 अक्तूबर को बल्लभगढ में पीएम की पहली रैली

*शाह 9 अक्तूबर कैथल से करेंगे शुरूआत
*नड्डा डबवाली से लेकर पटौदी तक नापेंगे प्रदेश
*11 अक्तूबर को कालका में गरजेंगे योगी

हरियाणा/ रोहतक- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मोदी, शाह और नड्डा की जोडी पूरे हरियाणा को मथने का काम करेगी। रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी ने दिग्गज स्टार प्रचारकों का शेयडूल जारी कर दिया। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में चार रैलियां करेंगे। पहली रैली 14 अक्तूबर को बल्लभगढ, दूसरी—तीसरी रैली 15 अक्तूबर को दादरी व दोपहर बाद थानेसर में होगी। जबकि चौथी रैली 18 अक्तूबर को हिसार में होगी। पीएम की चारों रैलियों के माध्यम से पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। जबकि देश के गृहमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिन हरियाणा में आएंगे। उनका पहला दौरा 9 अक्तूबर को होगा। जिसमें उस दिन वे कैथल में पुंडरी, गुहला—चीका और कैथल विधानसभाओं की एक संयुक्त रैली होगी। उसी दोपहर को बरवाला में हांसी, बरवाला और उकलाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। जबकि दोपहर बाद लोहारू में तोशाम, बाढडा और लोहारू की संयुक्त रैली होगी। शाम 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष महम पहुंचेंगे। जहां महम, कलानौर और गढी—सांपला कलोई विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष 14 अक्तूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे। उस दिन टोहाना में रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद ढाई बजे वे करनाल पहुंचेंगे। जहां वे करनाल, इंद्री, असंध और नीलोखेडी विधानसभाओं को कवर करते हुए रैली करेंगे। शाम 4 बजे वे बादशाहपुर पहुंचेंगे। जहां गुरूग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और बादली विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इसीतरह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 अक्तूबर हरियाणा आएंगे। उस दिन वे चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली सुबह 11 बजे डबवाली, 12.45 बजे रनियां, 1.55 बजे कालावांली और अंतिम रैली 4.05 बजे पटौदी में होगी। इसके अलावा बीजेपी ने अपने फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को 11 अक्तूबर को बुलाया है। उस दिन योगी कालका, नारायणढ, जुलाना और सोनीपत में गरजेंगे। निर्धारित शेयडूल के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर 14 अक्तूबर को शाहबाद और थानेसर विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा ने महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर भी 12—13 अक्तूबर को हरियाणा में रहेंगी। वे दादरी व आदमपुर विधानसभा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जबकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष 9 अक्तूबर को संगठनात्मक कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।