हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार

बरेली। जोगीनवादा के निवासी सतीश बाबू को बारादरी पुलिस ने पत्नी सरोज की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सतीश की निशानादेही पर खून से सनी ईंट और चाकू बरामद कर लिया गयया है। शराब लाने को पैसे न देने पर हुए झगड़े में सरोज की ईंट और चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया, गुरुवार को बदायूं में गुलड़िया नगर पंचायत निवासी गोकरन लाल की बेटी सरोज को उसके पति सतीश बाबू ने मार दिया था। इस मामले में गोकरन ने बारादरी थाने में बेटी की हत्या का मुकदमा दामाद सतीश बाबू के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनीटरिंग करके हत्यारोपी सतीश को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर खून से सनी ईंट और चाकू, कपड़े बरामद कर लिये गये। सतीश ने पुलिस को बताया, उसने पत्नी से शराब के लिये पैसे मांगे थे। पत्नी ने रुपये नहीं दिये और उससे अभद्रता करने लगी, तभी उसने ईंट सिर पर मार दी। इसके बाद पेट और कमर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी थी। खून से सने कपड़े बदलने के बाद घर से भाग गया था। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया, पत्नी के हत्यारोपी सतीश बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयोग किया चाकू और ईंट भी घर से बरामद कर ली गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *