नागल/ सहारनपुर- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नवनिर्मित आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम चौधरी, विधायक देवेंद्र निम,सी एम ओ संजीव मांगलिक, व उपजिला अधिकारी दीपक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सी एच सी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर आक्सीजन प्लांट का निर्माण कराकर प्रदेश की जनता को एक सौगात दी है। नागल में इस प्लांट के निर्माण होने से अब किसी मरीज को आक्सीजन की कमी महसूस नहीं होगी। प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर के प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी लोग सावधानी बरते क्योंकि जीवन बहुत अमोल है। उन्होंने कहा कि सी एच सी मे जिस किसी भी चीज़ की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव करा कर उनके पास भिजवा दे वह तुरंत पूरा करा देगें क्योंकि उनके पास धन की कमी नहीं है। इसके अलावा विधायक देवेंद्र निम, सी एम ओ संजीव मांगलिक, एस डी एम देवबंद दीपक कुमार, शिवांका गौड़, डा सुखपाल सिंह, मानसिंह सैनी आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय यादव, सी डी पी ओ अनिता सोनकर, पपिन चौधरी, सतेन्द्र वैदिक, ईशांत चौधरी, मेमपाल,चिकित्सा अधीक्षक डा विकासपाल, डॉक्टर डीएस चौधरी, सतीश तायल,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह,डॉ० डाल सिंह,डॉ० विपिन कुमार,डा रहमान, डॉ० कविता,डा आर एस सेंगर,मंसूर अहमद,अवनीश यादव, मनीष चौधरी, दिनेश कुमार, जीशान, संजय, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, कमल राणा, दिनेश कुमार, बिशनलाल गौतम, शिखा, मंजू शर्मा, विशाखा, सरोज, सोनिया, मीनाक्षी, संतोष, रितु आदि उपस्थित रहे।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
