हरियाणा की लड़कियां खेलो में लड़कों के बराबर – दीपक धनखड़

हरियाणा – गाँव हुमायूंपुर में सोमवार को एन.एस अकैडमी ने लड़कियों की कबड्डी प्रतियोग्यता कराई जिसमे 43 टीमों ने भाग लिया ।
जिसमे प्रथम स्थान बहादुरगढ़ की टीम , दूसरा स्थान जयपुर राजस्थान की टीम व तीसरा स्थान सूडाना कि टीम ने अपने नाम किया । प्रतियोगिता को स्पोंसर बालाजी फिटनेस न्यूट्रिशन ने किया । मुख्यथिति के तौर पर एमडीयू के छात्र नेता दीपक धनखड़ ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया । उन्होंने कहा भारत में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में जीत-हार होती रहती है। लड़कियां आज लड़को के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर अपना लौह बनवा रही है ।

मुख्यथिति कर्मबीर दलाल (महासचिव हरियाणा कब्बडी एसोसिएशन ) ने कहा एन .एस अकेडमी ने खिलाडिय़ों के लिए विशेष सुुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने शहर व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।
ढिल्लू पहलवान , सत्यवान पहलवान सुंदर पहलवान ने कहा कि लड़कियों की इस प्रतियोगिता से निसंदेह खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ेगा। इसके अलावा ओलिंपिक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने भी अच्छा प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि लड़कियां भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
पूर्व सरपंच संदीप , व बल्लू ने कहा कि क्लब ने पहली बार गांव में लड़कियों का टूनामेंट कराया है । टूनामेंट में आसपास के गांवों सहित दूसरे जिलों के गांवों की टीमों सहित लगभग 43 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार तथा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 8100 रुपए व तीसरे स्थान की टीम को 4100 रुपए नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।

टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका सुरेश कोच , एनआईएस कोच नवीन , काला पहलवान , उषा शेरावत, सोनी , मनजीत , गीता , सुरेंद्र मास्टर किलोई ने दी।

इस अवसर पर मुख्यथिति के तौर पर कर्मवीर दलाल महासचिव हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन , एमडीयू छात्र नेता दीपक धनखड़ , बिल्लू पहलवान , सत्येन्द्र सेरावत नंबरदार , संदीप पूर्व सरपंच , बिल्लू सरपंच , सत्यवान पहलवान , सुंदर पहलवान , नीरज पहलवान , बंटू ठेकेदार , प्रेम ठेकेदार , हिंदू कॉलेज पूर्व अध्यक्ष प्रीतम अहलावत नेकी राम कॉलेज पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दलाल , सुमित सिंगल, वैश कॉलेज पूर्व अध्यक्ष पंकज अहलावत , छारा कॉलेज पूर्व प्रधान अमित दलाल , अंकित आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *