*मुखिया व सरपंच ने लिया शपथ, उप मुखिया व उपसरपंच का हुआ चुनाव
मझौलिया /बिहार-पंचायत चुनाव समापन के बाद अब सरकार गांव की सरकार की गठन को लेकर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है । जिसको लेकर मझौलिया प्रखंड मुख्यालय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दूसरे दिन काफी गहमागहमी रही। प्रखंड सभागार में प्रखंड के 5 पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया उपमुखिया सरपंच उपसरपंच को प्रखंड सभागार में नशा मुक्ति एवं पंचायत कार्य के दायित्व एवं कर्तव्यों का शपथ ग्रहण दूसरे दिन शांतिपूर्ण वातावरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा ने देते हुए बताया कि प्रखंड के धोकरहा, बरवा सेमरा घाट ,सरिसवा, डुमरी, हरपुर गढ़वा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ दिलाया गया ।उन्होंने बताया कि धोकराहा पंचायत में उप मुखिया के पद पर अरुण पांडे जब कि उप सरपंच के पद पर शंभू पासवान, सरिसवा पंचायत से मुखिया पद पर शबनम खातून वही उपसरपंच पर विद्यावती देवी, बरवा सेमरा घाट पंचायत के उप मुखिया के पद पर सुनीता देवी हरपुर गढ़वा पंचायत के उप मुखिया पद पर राबानी खातून उपसरपंच पद पर नुरसेद उर्फ भूटन डुमरी उप मुखिया लालपरी देवी मनोनीत हुए । वही जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई गई। इस चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय गुलजार रहा ।एक दूसरे के समर्थक प्रखंड परिसर में जमावड़ा लगाए हुए थे ।जीते हुए प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर लोगों ने खुशी जाहिर की है ।इस मौके पर धोकराहा पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट, सरिसवा पंचायत के मुखिया सोहन साह, बरवा सेमरा घाट पंचायत के मुखिया शौकत अली, हरपुर गढ़वा पंचायत के मुखिया शजादा तबस्सुम, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे।वही कड़ी सुरक्षा के लिये प्रशासन पूरी तरह प्रखंड मुख्यालय में चौकस दिखी।गौरतलब
पारदर्शिता बरतने के लिए मुखिया उपमुखिया का चुनाव कराने का दायित्वबी पी आर ओ रंजन कुमार सिंह तथा सरपंच उप सरपंच का चुनाव प्रक्रिया का दायित्व प्रखंड बी सी ओ परवेज अख्तर को दिया गया है वही शपथ ग्रहण समारोह में प्रखंड सांख्यिकी पदधिकारी अभय कुमार आई टी सहायक संजीव कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे ।
– मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट
