रिठौरा, बरेली। गांव भंडसर से बुधवार को 101 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लेने के लिए रवाना हुआ। महंत अंशू महाराज के नेतृत्व में रवानगी से पूर्व कांवड़ियों ने गांव के विभिन्न शिवालयों पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरिपाल सिंह, तेजपाल सक्सेना, इंद्रपाल सक्सेना, चंद्रपाल कश्यप और धर्मेंद्र पटेल कुलवीर सिंह, ओमप्रकाश उर्फ धमाका, सोनू पटेल, धारा सिंह, अजय कश्यप, सतीश, सुनील, संजीव, रामगोपाल आदि रहे। गांव डंडिया नजमुल निशा से महंत लालबहादुर के नेतृत्व में 41 सदस्यीय कांवड़ियों का जत्था कछला घाट के लिए रवाना हुआ। क्योलड़िया : बबूरा बबूरी गांव से बुधवार को करीब 72 कांवड़ियों का जत्था कछला घाट से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा नेता रविशंकर गंगवार प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार, शैलेंद्र गंगवार, कपिल, अजय, अखिलेश, अशोक कुमार, सहित आदि लोग रहे। भदपुरा : बुधवार को भदपुरा के नवदिया, ढकिया बर्कली साहब, नवादा इमामाबाद, अमीर नगर, पनवाडिया इलाका जलालपुर, किशनपुर कुइया, बिहारीपुर अब्दुल रहमान आदि दर्जनों गांवों से कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना हुए विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने भी शिव भक्तों को गमछे देकर उनको विदा किया। शेरगढ : नगरिया कलां गांव से डाक कावड़ियों का 30 सदस्यीय जत्था बुधवार देर सायं महंत बबलू गंगवार के नेतृत्व में हरिद्वार को गंगाजल लेने रवाना हुआ। इस दौरान गांव वासियों और परिजनों ने कावड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। एडवोकेट अमित कुमार गंगवार और मुनीश गंगवार ने कांवड़ियों को अंग वस्त्र पहनाए। कांवड़िए 17 अगस्त को नगरिया कलां शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर जत्थेदार अर्जुन कुमार, पप्पू गंगवार, ध्रुव, पुनीत, वीपी गंगवार, सुरेन्द्र गंगवार, वरुण, हितेश, शिवम, छोटे लाल गंगवार, त्रिभुवन गंगवार, राहुल, तेजेन्द्र गंगवार, आकाश गंगवार, अरुण कुमार, प्यारेलाल पाली, मुनीश गंगवार, महीपाल गंगवार, नत्थूलाल आदि रहै। सेंथल : ग्राम फैजुल्लापुर से महंत करन गंगवार और कपूरी महंत राजा रस्तोगी के नेतृत्व में 50 सदस्यीय जत्था कछला घाट जल लेने के लिए रवाना हुआ। जत्था सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा। इस दौरान भुजेन्द्र गंगवार, राजु रस्तोगी, अमित रस्तोगी, नीरज गंगवार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
