हरिद्वार/रुड़की- सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कैदी पुलिस गिरफ्त से फरार हो।गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने कैदी की घेराबंदी के प्रयास किये लेकिन वह भागने में सफल रहा। मौके पर पहुचंकर अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार रुड़की जेल में विचाराधीन कैदी कादिर की तबियत बिगड़ने पर उसे 27 मई को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो सिपाही सिविल अस्पताल में उसकी निगरानी पर तैनात थे।आज मौका पाकर कादिर अस्पताल की खिड़की से भाग गया। कैदी के भागते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी। सिपाहियों ने कैदी का पीछा शुरू किया। लेकिन काफी देर तक पीछा करने के बाद वह पकड़ में नही आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी कैदी की तलाश की लेकिन उसका पता नही चल पाया। वहीं अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई है।इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गयी है। एक दो स्थानों पर वह कैद हुआ है।कोतवाली गंगनहर के प्रभारी राजेश शाह ने बताया फरार कैदी कादिर को बीती 24 मई को कलियर थाना क्षेत्र की इमलीखेड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में गिरफ्तार किया था।24 वर्षीय आरोपी कलियर के रहमतपुर का रहने वाला है।
– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट