साइबर ठग को रिमांड पर लेकर बरामद किया मोबाइल

बरेली। अक्तूबर मे पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को पकड़कर बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल आदि बरामद किये थे। इस मामले में शोएब का भी नाम सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने सनौआ सीबीगंज के शोएब को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर बारादरी क्षेत्र स्थित एक मकान से बैंक पास, मोबाइल और सिम बरामद किये गये हैं। मोबाइल में नाइजीरिया में भी एक व्यक्ति से चैटिंग मिली है। आपको बता दें, अक्तूबर में कोतवाली पुलिस ने जंक्शन के पास साइबर ठगी प्रकरण दिल्ली के नेहरू नगर आनंद पर्वत निवासी विशाल और पंजाबी बस्ती निकट नेपाली मंदिर निवासी सचिन को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के पास से 27 बैंक पासबुक, कई मोबाइल और एटीएम बरामद हुए थे। पूछताछ में बरेली के कथित पत्रकार यू-टयूबर अमन सैनी और सनौआ सीबीगंज के शोएब का नाम सामने आये थे। अमन और शोएब भी गैंग के साथ काम करते थे। बदायूं के विशाल को दिल्ली लेकर जाकर खाता खुलवाया था। लोगों के बैंक खाते खुलाकर ठगी करते थे। नाइजीरिया तक इनके तार जुड़े पाये गये। शोएब के मोबाइल पर वहाट्सएप पर चैटिंग के साक्ष्य मिले हैं। पिछले दिनों आरोपी अमन सैनी और शोएब को पुलिस ने एक महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अमन सैनी और शोएब को जेल भेज दिया। साइबर थाना इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने शोएब को रिमांड पर लेकर साइबर ठगी के मामले में पूछताछ की। शोएब की निशानदेही से बारादारी क्षेत्र के सैलानी स्थित मकान से एक यूको बैंक की पासबुक, दो बैंक के डेबिट कार्ड, एक मोबाइल और दो सिम बरामद किये गये। बैंक खातों में काफी संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया, साइबर ठगी के आरोपी शोएब को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर एक बैंक पासबुक, एक मोबाइल,दो सिम बरामद किये गये हैं। बैंक से लेनदेन की डिटेल निकलवाई जाएगी। मोबाइल सिम की कॉल डिटेल ने अन्य आरोपियों को भी तलाशा जाएगा।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *