समूह की दीदियों ने डीएम की कलाई पर बांधी राखी

बरेली। रक्षाबंधन के मौके पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह को राखी बांधी। दीदियों ने जिलाधिकारी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की। डीएम ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला प्रशासन महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन और सम्मान के लिए लगातार काम कर रहा है। डिप्टी सीवीओ की मनमानी पर सीडीओ सख्त, वेतन रोका : बरेली। पशुपालन विभाग में महीनों से अनुपस्थित चल रहे डिप्टी सीवीओ विशाल पांडेय पर सीडीओ देवयानी ने सख्ती कार्रवाई की है। अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। स्पष्टीकरण भी मांगा है। सीडीओ को पड़ताल के दौरान रजिस्टर में डिप्टी सीवीओ का न तो कोई रिकॉर्ड दर्ज मिला और न ही बायोमेट्रिक मशीन पर उनकी हाजिरी पाई गई। इधर, सीवीओ का कहना है कि डिप्टी सीवीओ अगस्त महीने से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते सीडीओ के निर्देश पर अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोका गया है। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीवीओ लंबे समय से कार्यालय नहीं आ रहे थे। हैरानी की बात है कि बिना ड्यूटी आए भी उनका वेतन नियमित रूप से जारी हो रहा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *