समाधान दिवस में कमिश्नर पहुंचे 34 शिकायतों में से 5 निपटी

मीरगंज, बरेली। शनिवार को तहसील सभागार में सीडीओ देवयानी, एसडीएम से निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष ने कुमार सिंह समाधान दिवस मे जनशिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान कमिश्नर शंभू कुमार अचानक तहसील में पहुंच गए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ब निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस मे राजस्व विभाग की 10, पूर्ति विभाग की न 10, विद्युत विभाग की छह, के विकास विभाग की तीन और पुलिस विभाग की तीन समेत कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही कQ6निस्तारण किया गया। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान करें शिक्षक दिवस के अवसर पर कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षकों को शॉल ओढाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशांत गुप्ता को नवोदय विद्यालय की तैयारी, सायमा अख्तर को बाल वाटिका में उत्कृष्ट कार्य और ऋचा अग्रवाल को विद्यालय संचालन एवं उत्तम शैक्षिक स्तर के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने तहसील परिसर स्थित कोर्ट का जायजा लिया। वह आरके कार्यालय पहुंचे और वहां अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यालयीय कार्यों की जांच की। बाढ़ और जलभराव की आशंका के बीच शनिवार को आयुक्त शंभू कुमार ने हैदरगंज गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते पानी की स्थिति का जायजा लिया हिंदगंज में पिछले वर्ष पानी बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी हुई थी। इस बार प्रशासन की ओर से पीचिंग का कार्य कराया गया, इस बार पानी पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत कम ऊपर आया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *