सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक, कमिश्नर ने बढ़ाया हौसला

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर तहसीलों के विभिन्न स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। मीरगंज में – कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य करने न वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों ने भी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आंवलाः सरस्वती विद्या मंदिर, भुर्जी टोला, में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भापण, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। सपना वर्मा, उत्सव, अंशुल माहेश्वरी, आर्यन राजपूत, अभिनव यादव, अनन्या सक्सेना, अपर्णा त्रिपाठी एवं स्नेहा राजपूत ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संकुल स्तरीय वैदिक गणित मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वैदिक गणित प्रश्नमंच में गरिमा, निष्ठा गोले एवं आदित्य, पत्रवाचन में राधिका पाराशरी, गणित प्रयोग में गोविंद सिंह तथा गणित प्रदर्श में महिमा एवं प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्श में उपासना गोले एवं आचार्य पत्रवाचन में अभिषेक सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फतेहगंज पूर्वी में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय सिमरा हरचंद्र सिंह में शिक्षक दिवस के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया गया। गौसगंज, शाहपुर बनियान, अशोकपुर, निवडिया समेत अन्य सरकारी स्कूलों में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय सिमरा हरचंद्र सिंह मे शिक्षक दिवस के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया गया। गौसगंज, शाहपुर बनियान, अशोकपुर, निवडिया समेत अन्य सरकारी स्कूलों में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शेरगढ़, प्राथमिक विद्यालय शेरगढ़ (प्रथम) में बीईओ मुकेश कुमार भारती ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। गुरुजनों ने बच्बों को सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर भूपराम श्रीवास्तव, महिमा दीक्षित, प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद गंगवार, चंद्रशेखर मिश्रा, कल्याण राय श्रीवास्तव, उवैस रजा खां, इरफान खान जगतपाल गंगवार आदि समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने शिक्षकों को किया सम्मानित : मीरगंज तहसील सभागार में उत्कृष्ट एवं मेधावी शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महलायुक्त शंभू कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान प्राथमिक विद्यालय दियोसास के प्रशांत गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय मीरगंज की साथमा अख्तर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर की ऋचा अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशरित चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नीव तैयार करते हैं। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *