समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अफसर- सौम्या पांडेय

बरेली। संवेदनशील प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता के साथ बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उपाध्यक्ष ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को जनसुनवाई दिवस के मौके पर बीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी प्रकरणों का नियमों के अनुरूप त्वरित,गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को केवल शिकायत के रूप में न लिया जाए बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने पर जोर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पारदर्शी,जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करना है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *