बरेली। लोगों को अच्छे व कम दामों में गर्म कपड़ों के लिए लगने वाली तिब्बती बाजार इस बार लगने से अटक गई है। नगर निगम के बराबर में यह बाजार लगाई जाती थी लेकिन इस बार जल निगम के द्वारा खोदी गई सड़क अभी खस्ताहाल है। जिस कारण यहां लगने वाली बाजार पर खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम के बराबर में दशकों से लगने वाली तिब्बतियों की बाजार पर इस साल संकट मंडरा रहा है। यह बाजार एक अक्टूबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलता है। बाजार में गर्म कपड़े जैकेट आदि सामान कम रेट में मिल जाते है। इसको लेकर ठंड शुरू होने से पहले लोगों को इसका इंतजार रहता है। यह बाजार नगर निगम के बराबर में लगाई जाती है। इस बाजार को लगवाने के लिए बकायदा राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई थी। इन दिनों जल निगम की ओर से अमृत योजना के तहत शहर की सीवर लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिस कारण वह शहर की सड़कों को खोद कर पाइप लाइन डलवा रहा है। अभी कुछ समय पहले नगर निगम कार्यालय के सामने भी सीवर लाइन के लिए खुदाई की गई थी। नगर निगम के सामने जल निगम का काम तो खत्म हो गया है लेकिन सड़कें उधड़ चुकी हैं। चारों तरफ मिट्टी मिट्टी है। जिस जगह पर बाजार की दुकानें लगती थी। वहां के हाल बेहाल हो रखे है। अनुमान है कि यह जगह अभी सही होने में तीन चार महीने लग सकते है। जिस कारण यहां लगने वाले तिब्बती शरणार्थी बाजार पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने इस बारे में कुछ बताना उचित नहीं समझा।।
बरेली से कपिल यादव