भाजपा के मंडल पदाधिकारियों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। कस्बे के गांव रहपुरा जागीर स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज में शुरू हुई। कार्यशाला के दूसरे दिन भी पांच सत्रों में विभाजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला का समापन क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने किया। विधायक ने सरकार की उपलब्धियों, कार्य पद्धति एवं आत्मनिर्भरता के बारे में चर्चा की। क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय शाक्य ने भाजपा के पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रत्यन के बारे में जानकारी दी। जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की। जिला महामंत्री डॉ निर्भय गुर्जर ने सोशल मीडिया पर कैसे उपयोग किया जाता है। उसके बारे में जानकारी दी। पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप भाजपा के व्यक्तित्व विकास पर चर्चा की। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि भाजपा को देश व प्रदेश में मिली सफलता के पीछे हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता लोगों से मिलकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दें। कार्यशाला का संचालन सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल महामंत्री कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार, कुलबीर सिंह, मेजर रामसिंह फौजी, गौरव मिश्रा, ओमेंद्र चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जायसवाल, केपी राना, सौरभ पाठक, सचिन शर्मा, धीरेंद्र सिंह, राहुल गंगवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।